Publish Date: Sat, 17 Jun 2023 (15:20 IST)
Updated Date: Sat, 17 Jun 2023 (15:27 IST)
Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 66 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके ही भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई। आरोपी ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मर्डर का लाइव विडियो चलाया। पुलिस ने आरोपी भैरव सिंह (31) को घटना के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अनुसार, आरोपी सिंह ने शुक्रवार शाम गंडोह इलाके में रामकृष्ण नाम के एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में अंजू देवी (42) नाम की एक महिला भी घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को जंगल से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार से खुद को भी घायल कर लिया।
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना दो समूहों के बीच किसी पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुई। यह भी कहा जा रहा है कि पत्थरों को लेकर हुए मामूली विवाद में हत्या कर दी गई।