Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, मैदानी इलाकों में हुई बारिश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Snowfall in high altitude areas of Kashmir

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

श्रीनगर , गुरुवार, 13 मार्च 2025 (15:53 IST)
Snowfall in Kashmir: कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में गुरुवार को हिमपात (Snowfall) हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला स्थित गुलमर्ग, बांदीपोरा के गुरेज और कुछ अन्य स्थानों पर रातभर हिमपात हुआ, जो सुबह तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि श्रीनगर सहित अधिकांश मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई।ALSO READ: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, वर्षा की भारी कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद
 
गुरेज में भारी हिमपात और हिमस्खलन के खतरे के कारण अधिकारियों ने 15 मार्च तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि इसके बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बलूचिस्तान पर अजीत डोभाल के डिफेंसिव ऑफेंस वाले पुराने बयान ने उठाया नया तूफान