Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आतंकवादियों ने अनंतनाग में CRPF के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, 2 नागरिक घायल

हमें फॉलो करें आतंकवादियों ने अनंतनाग में CRPF के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, 2 नागरिक घायल
, सोमवार, 22 अगस्त 2022 (23:17 IST)
श्रीनगर। आतंकवादियों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका जिसमें 2 नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में संगम बाजार के पास रात करीब 8:50 बजे घटी।
 
अधिकारियों ने कहा कि ग्रेनेड के फटने के बाद 2 नागरिक मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव आयोग ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- आधार जमा न होने पर भी वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा नाम