Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2020 : इन 10 बातों से प्रसन्न होंगे श्रीकृष्ण,janmashtami के उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2020 : इन 10 बातों से प्रसन्न होंगे श्रीकृष्ण,janmashtami के उपाय
shri krishna janmashtami
 
11 और 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ पर्व मनाया जाएगा। कान्हा के जन्म का उत्सव सारी दुनिया में परंपरागत रूप से मनाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस दिन ऐसे क्या उपाय करें कि चारों तरफ से धन, संपदा, समृद्धि और सफलता मिलने लगे। 
 
चांदी की बांसुरी : इस दिन चांदी की बांसुरी को लाकर कान्हा को चढ़ाएं। बाद में पूजन संपन्न होने के बाद इसे अपने पर्स में हिफाजत से रखें। 
 
माखन-मिश्री : जन्माष्टमी के दिन माखन और मिश्री का भोग लगाकर 1 साल से छोटे बच्चों को अपनी अंगुली से चटाएं। 
 
झूला : इस दिन सुंदर सुसज्जित झूला लाकर उसमें कान्हा जी बिठाएं। 
 
राखी : कान्हा जी और बलराम जी को राखी बांधें।   
 
तुलसी : कान्हा पूजन में तुलसी का प्रयोग जरूर करें। 
 
शंख : जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के नंदलाल स्वरूप का शंख में दूध डालकर अभिषेक करें। 
 
फल व अनाज : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज दान करें। 
 
गाय-बछड़ा : इस दिन गाय-बछड़े की नन्ही प्रतिमा लाने से भी धन और संतान संबंधी चिंताएं दूर होती हैं। 
 
मोर पंख: मोर पंख श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। अत: जन्माष्टमी पूजन में इसे जरूर चढ़ाएं। 
 
पारिजात : हारसिंगार, पारिजात या शैफाली के फूल श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है। अपनी पूजन में इनका प्रयोग करें। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shri Krishna Janmashtami 2020 : श्रीकृष्ण के 4 सरल दिव्य मंत्र