Publish Date: Fri, 01 May 2026 (13:01 IST)
Updated Date: Fri, 01 May 2026 (15:44 IST)
Bada Mangal puja dates 2026: साल 2026 में ज्येष्ठ मास का प्रारंभ बहुत ही शुभ संयोगों के साथ हो रहा है। इस साल मई-जून 2026 के ज्येष्ठ के महीने में कुल 8 बड़े मंगल यानी बुढ़वा मंगल पड़ रहे हैं।
इस बार ज्येष्ठ महीने में अधिकमास के दुर्लभ संयोग के कारण 4 की बजाय 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जो 5 मई से शुरू होकर 23 जून 2026 तक चलेंगे। उत्तर भारत, विशेषकर लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में इन मंगलों का उत्साह दीपावली जैसा होता है।
ALSO READ: सुवर्णमत्स्या: रावण की पुत्री का हनुमानजी पर मोहित हो जाना
यहां वर्ष 2026 में पड़ने वाले सभी बड़े मंगलों की सटीक तिथियां और उनकी जानकारी विस्तार से दी गई है:
बड़ा मंगल 2026 कैलेंडर: तिथियां और नक्षत्र
हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की शुरुआत 2 मई 2026, दिन शनिवार से होकर, यह मास 29 जून, दिन सोमवार तक चलने वाला है। इस बीच आने वाले मंगलवार इस प्रकार हैं:
बड़ा मंगल तिथि हिंदू तिथि (पक्ष)
पहला बड़ा मंगल: 5 मई 2026- ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी
दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई 2026- ज्येष्ठ कृष्ण दशमी
तीसरा बड़ा मंगल: 19 मई 2026- ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया
चौथा बड़ा मंगल: 26 मई 2026- ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
पांचवां बड़ा मंगल: 2 जून 2026 अधि. ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया
छठा बड़ा मंगल: 9 जून 2026 अधि. ज्येष्ठ कृष्ण नवमी
सातवां बड़ा मंगल: 16 जून 2026 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल एकम-द्वितीया
आठवां बड़ा मंगल: 23 जून 2026 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल नवमी।
इस खास अवसर पर हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ, संकटमोचन स्तोत्र का जाप और लाल फूल व सिंदूर अर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। लोगों का विश्वास है कि बड़े मंगल पर की गई भक्ति से जीवन में शक्ति, साहस और सफलता बढ़ती है।
About Writer
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें