Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 (15:34 IST)
Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 (16:18 IST)
Lord Hanuman Jauanti: श्रीरामदूत हनुमान जी की जयंती दक्षिण भारत में अलग और उत्तर भारत में अलग तिथि को मनाई जाती है। उत्तर भारत के अनुसार हनुमानज जयंती चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी, परंतु कई जगहों पर 01 अप्रैल को मनाने की बात भी कही जा रही है। वर्ष 2026 के लिए तिथि और मुहूर्त का विवरण इस प्रकार है।
पूर्णिमा तिथि:
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07:06 बजे से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 2 अप्रैल 2026 को सुबह 07:41 बजे तक।
उदया तिथि: क्योंकि उदया तिथि (सूर्योदय के समय की तिथि) 2 अप्रैल को मिल रही है, इसलिए हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य पर्व 2 अप्रैल 2026 को ही मनाया जाएगा।
विशेष मुहूर्त:
पूजा के लिए सबसे उत्तम समय 2 अप्रैल को सूर्योदय से लेकर सुबह 07:41 बजे तक है, क्योंकि इसी समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी। हालांकि, भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार पूरे दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।