Publish Date: Sat, 16 Nov 2019 (17:30 IST)
Updated Date: Sat, 16 Nov 2019 (17:34 IST)
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की चौथी सूची आज जारी कर दी, जिसमें फिर से मंत्री सरयू राय का नाम शामिल नहीं है।
भाजपा की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने यहां 3 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी करते हुए बताया कि जुगसलाई (सुरक्षित) से मोचीराम बाउरी, जगन्नाथपुर (सु) से सुधीर सुंडी और तमाड़ (सु) से रीता देवी मुंडा को टिकट दिया गया है। हालांकि चौथी सूची में भी मंत्री सरयू राय का नाम शामिल नहीं है। इससे पूर्व जारी 3 सूचियों में भी राय को जगह नहीं दी गई।
उल्लेखनीय है कि चौथी सूची के साथ ही भाजपा अब तक कुल 71 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। वहीं भाजपा ने हुसैनाबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है।