Publish Date: Fri, 15 Nov 2019 (08:50 IST)
Updated Date: Fri, 15 Nov 2019 (09:02 IST)
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल अपने दम पर 'अबकी बार 65 पार' का नारा दिया है।
दास ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने केवल अपने दम पर 'अबकी बार 65 पार' का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जोशो-खरोश के साथ जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने 'अबकी बार 65 पार' का नारा अकेले दिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश में सभी लक्ष्य हासिल किए जा चुके हैं तो ऐसा झारखंड में कर पाना मुश्किल नहीं है। गौरतलब है कि आजसू और भाजपा ने सीट बंटवारे में फंसे पेंच को लेकर अभी तक गठबंधन समाप्त होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है।