Publish Date: Tue, 17 Dec 2019 (13:42 IST)
Updated Date: Tue, 17 Dec 2019 (13:45 IST)
साहेबगंज/जामतारा (झारखंड)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सोमवार को झारखंड के हर घर से ईंट मांगी।
आदित्यनाथ ने चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पिछले 500 वर्षों में लाखों हिंदुओं ने अपना जीवन समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर महज कोई मंदिर ही नहीं होगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय मंदिर होगा जो भगवान राम की जन्मस्थली पर बनाया जाएगा। यह भारत की आत्मा होगी। यह मंदिर दुनिया में देश के लोकतंत्र और न्यायपालिका की मजबूती को प्रदर्शित करेगा।
नागरिकता कानून पर अब पटना सुलगा, 500 लोगों के खिलाफ FIR
पटना। नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ यहां कारगिल चौक के पास प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों द्वारा रविवार देर शाम की गई आगजनी के मामले में 35 नामजद, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस चौकी और कई मोटरसाइकिल में आगजनी की थी तथा कई सरकारी एवं निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक (नगर) विनय कुमार तिवारी ने सोमवार देर शाम बताया कि उक्त मामले में 35 नामजद, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।