Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर, लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी JMM में शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand Assembly Election 2024 :  झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर, लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी JMM में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रांची , सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (23:12 IST)
Jharkhand assembly elections 2024 : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी के दो और पूर्व विधायक लुईस मरांडी तथा कुणाल सारंगी सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। इससे दो दिन पहले तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक के झामुमो में शामिल हो गए थे।
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के विधायक रह चुके सारंगी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हम आज झामुमो में शामिल हो गए। पूर्व भाजपा विधायक मरांडी ने 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था। सोरेन ने 2019 में 13,188 वोटों के अंतर से सीट जीती थी। हालांकि, उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी और बरहेट सीट को बरकरार रखा था। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमवीए में 210 सीटों पर सहमति बनी, भाजपा फैला रही अफवाह : राउत