Publish Date: Sun, 30 Apr 2023 (15:20 IST)
Updated Date: Sun, 30 Apr 2023 (15:34 IST)
Karnataka elections : कर्नाटक के खानापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि BJP ने विधायकों को खरीदकर कर्नाटक में एक ऐसी सरकार बनाई, जिसकी नीयत शुरू से ही गलत थी। नतीजा ये हुआ कि प्रदेश में गवर्नेंस कम हो गया, मुख्यमंत्री बदले गए, विकास कार्य रुक गए, भ्रष्टाचार हुआ।
प्रियंका ने कहा कि आज कर्नाटक की BJP सरकार... 40% कमीशन सरकार के नाम से जानी जाती है। कर्नाटक को BJP के भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने, प्रदेश के हर घर में खुशहाली लौटाने, आ रही है कांग्रेस।
उन्होंने कहा कि SC, ST, OBC के लिए BJP सरकार ने कहा- यहां आरक्षण बढ़ाएंगे। जब आरक्षण बढ़ाने का समय आया तो मोदी सरकार ने संसद में कहा- ये नहीं हो सकता। खुद सरकार में रहे तब नहीं किया, अब चुनाव आया है तो BJP फिर वही बातें कर रही है।
प्रियंका ने कर्नाटक की बहनों के लिए कांग्रेस की ओर से विशेष घोषणा करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 15,000 रुपए तक, मिनी आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 10,000 रुपए तक, आशा बहनों का मानदेय 8,000 रुपए तक और मिड-डे मील की बहनों का मानदेय 5,000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। आंगनबाड़ी से रिटायरमेंट के बाद: 3 लाख और मिनी आंगनबाड़ी से रिटायरमेंट के बाद 2 लाख रुपए मिलेंगे।