Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फनी बाल कविता : दादाजी अब हंस देते

Advertiesment
हमें फॉलो करें Funny Kavita
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

खीर पुड़ी के गए जमाने,
अब दिन पिज्जा बर्गर के।
लगे बताने दादाजी को,
बच्चे सारे ही घर के।

 
भजिए और मुंगेडे हमको,
बिल्कुल नहीं सुहाते हैं।
हमको तो बस चाऊमीन,
नूडल्स गरम ही भाते हैं।
 
हम बच्चों की फरमाइश पर,
दादाजी अब हंस देते।
पिज्जा बर्गर चाऊमीन झट,
ऑन लाइन बुक कर देते।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हत्था जोड़ी के इन 5 चमत्कारों को जानकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे...