Publish Date: Sat, 11 Mar 2017 (11:27 IST)
Updated Date: Sat, 11 Mar 2017 (13:06 IST)
चलो मनाएं आज हम होली,
सबको दिखाएं रंगों की बोली।
गली-गली में बच्चे आते,
सबको रंग-गुलाल लगाते।
होली हमें बहुत हरषाती,
सबके लिए खुशी है लाती।
सबका है एक ही नारा,
होली पर्व है सबका प्यारा।