Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता : सात दिवस का एक सप्ताह

Advertiesment
बाल गीत
सात दिवस का एक सप्ताह
करो नाम उनके उच्चार

चन्द्र देव कहलाते सोम
दिन इनका है सोमवार
 
मंगल ग्रह मंगलकारी है
व्रत रखते दिन मंगलवार
 
तर्क बुद्धि का स्वामी बुध है
उन्हें समर्पित दिन बुधवार
 
गुरु श्रेष्ठ और ज्ञानी होता
विद्या देता दिन गुरुवार
 
शुक्रदेव दानव के गुरु हैं
संजीवनी दिन शुक्रवार
 
शनि महान है भय का दाता
सदा पुजावे दिन शनिवार
 
सबका पोषक निर्माता रवि
करे प्रकाशित दिन रविवार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिलाएं बदलते मौसम में बदलें अपनी लाइफ स्टाइल