Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मजेदार बाल गीत : घर बंदी से बाहर

हमें फॉलो करें मजेदार बाल गीत : घर बंदी से बाहर
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

घर बंदी से बाहर निकले,
आज आनंदी।
 
आज आनंदी ने ठेले पर,
फुल्की खाई।
हरे पार्क में मस्ती करते,
दौड़ लगाई।
दृख्तों पर देखी हैं,
चि़ड़िया रंगबिरंगी।
 
बॉल छीनकर दौड़ लगाई,
आगे-आगे।
गोल आनंदी ने फुर्ती से,
दन-दन दागे।
करने लगे वाहवाही सब,
साथी संगी।
 
पिंजरे से बाहर आते ही,
धूम मचा दी।
रक्षा के ताले की चाबी,
कहीं गुमा दी।
नियम कायदे उड़ा दिए सब,
चिंदी चिंदी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26th November Constitution Day - 10 देशों के संविधानों से मिलकर बना है भारतीय संविधान, जानें रोचक तथ्‍य