Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 4 March 2025
webdunia

कविता: चना चंद की नाक

Advertiesment
हमें फॉलो करें कविता: चना चंद की नाक
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

गेहूं सिंह ने चना चंद के,
कान पकड़कर खींचे।
धक्का खाकर चना चंदजी,
गिरे धम्म से नीचे।
 
टेढ़ी हो गई चना चंद की,
लंबी प्यारी नाक।
पर दुनिया में किसी तरह से,
बचा पाए वे साख।
 
चना चंद की गेहूं सिंह से,
अब भी पक्की यारी।
कान पकड़कर गेहूं सिंह ने,
बोल दिया था सॉरी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुप्त नवरात्रि विशेष : जानिए कैसे करें पूजन, महत्व, मुहूर्त और मंत्र