Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल कविता : हिंदी बहुत जरूरी है

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाल कविता : हिंदी बहुत जरूरी है
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

दस मंजिल से नीचे आती,
मम्मी के संग लिफ्ट में।
सुबह-सुबह ही शाला जाती,
मैं तो पहली शिफ्ट में।
 
जोड़ घटाना गुणा भाग तो,
मैडम जी सिखलाती हैं।
अंग्रेजी की ए.बी.सी.डी.
भी लिखना बतलाती हैं।
 
लेकिन मुझको अपनी भाषा,
हिंदी प्यारी लगती है।
भारत माता की सुंदर छबि,
जग से से न्यारी लगती है।
 
अंग्रेजी तो सीखेंगे ही,
अंग्रेजी मजबूरी है।
पर मन की खुशियों की खातिर,
हिंदी बहुत जरूरी है।

 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंगल हैं और प्यार करना चाहते हैं तो ये फूल रखें अपने कमरे में : लव वास्तु टिप्स