Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बालगीत : करुणा दया प्रेम का भारत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Poems on India
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

भारत मां का शीश हिमालय‌,
चरण हैं हिन्द महासागर।


 
मातुश्री के हृदय देश में,
बहती गंगा हर-हर-हर।
 
अगल-बगल माता के दोनों,
लहराते हैं रत्नाकर।
पूरब में बंगाल की खाड़ी,
पश्चिम रहे अरब सागर।
 
मध्यदेश में ऊंचे-ऊंचे,
विंध्य-सतपुड़ा खड़े हुए।
सोन-बेतवा-चंबल के हैं,
यहीं कहीं चरणों के घर।
 
छल-छल छलके यहां नर्मदा,
यमुना-केन चहकती हैं।
दक्षिण में गोदावरी-कृष्णा,
पार उतारें भवसागर।
 
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
रहते हैं सब मिल-जुलकर।
यहां चाहते देवता रहना,
स्वर्गलोक से आ-आकर।
 
कहीं भेद न भाव धर्म का,
न ही जाति का बंधन।
करुणा दया प्रेम का भारत‌,
पावन निर्मल मन निर्झर।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : बिखराव...