गई एक दिन चुनमुन चींटी, नदी किनारे पानी पीने। फिसला पैर गिरी पानी में, डर से छूटे उसे पसीने। नदी किनारे वहीँ पेड़ पर, एक कबूतर ने जब देखा। जान बचे चींटी की कैसे?, एक तोड़कर पत्ता फेका। चींटी ने जब पत्ता देखा, उस पर चढ़कर जान बचाई।...