Kids Poems %e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%82 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%a8 %e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86 %e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b8 107070200066_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छोटू का मन हुआ उदास

Advertiesment
छोटू फेल पास
-प्रदीप मिश्
छोटू का मन हुआ उदास,
फेल वही, बाकी सब पास।

कक्षा से घर लौटे कैसे,
माँ को बात बताए कैसे।

कैसे पिता के आगे जाए,
फेल हुआ कैसे समझाए।

आज पड़ेगी उस पर मार,
उछलकूद ने किया बेकार।

लड़ाई-झगड़े जिद-विवाद,
मनमानी कर गई बरबाद।

बारी जब पढ़ने की आती,
नींद बोरियत उसे सताती।

चिंतित मन से पहुँचा घर,
बैठा कोने, पकड़कर सर।

भय से काँप रहे थे पाँव,
समझ गई माँ सारे भाव।

धीरे से इक चपत लगाया,
पास बिठा उसे समझाया।

भूला सुबह शाम घर आया,
कभी न वह भूला कहलाया।

तन-मन से जो लग जाता है,
वही लक्ष्य को पा जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi