Kids Poems %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%a4 108092000071_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुस्कुराने की आदत

Advertiesment
मुस्कुराने आदत
- ओमप्रकाश बजाज

आदत बना लो
हमेशा मुस्कुराने की।
कठिनाई परेशानी में
किसी के काम आने की।
परिश्रम से कर्तव्य से
जी न चुराने की।
जरा-जरा सी बात पर
हल्ला न मचाने की।
निन्दा न करने की
चुगली न करने की।
किए हुए वादे को
हमेशा निभाने की
-----------

फैश
फैशन के पीछे न दौड़ो
अपनी परंपराएँ न तोड़ो।

अंधी नकल न करो किसी की
अलग पहचान बनाओ अपनी।

अपनी सुविधा का रखो ध्यान
दिखावे में न समझो शान।

चकाचौंध से न भरमाओ
चमक दमक से ठगे न जाओ।

खानपान रहनसहन पहनावा
जितना सादा उतना ही अच्छा।

साभार : स्नेह

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi