Kids Poems %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4 %e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c %e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be 109060100089_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रात चली तेज हवा

Advertiesment
कविता
रात चली कल तेज हवा
मुझे तो भैया कुछ न पता
पूछो उससे जिसने देखी
वो ही कहेगा आँखोंदेखी
मैं तो खेल में खोया था
या फिर घर में सोया था
मैंने देखी नहीं हवा
मुझे तो भैया कुछ न पता

- संदीप आचार्य, इंदौर

मामा के गाँव
आओ चलें मामा के गाँव
गाँव में पेड़ों की छाँव
गाँव में रहती मेरी नानी
रोज सुनाती एक कहानी
जहाँ नदी है, नाव है
कौए की काँव-काँव है,
गाड़ी का न शोर है
ताजी हवा का जोर है।
लोग चलते अपने पाँव
आओ चलें मामा के गाँव
आसपास खेत हैं
नदी किनारे रेत है
मिट्‍टी के मकान हैं
मामा की दुकान है
नहीं किसी में भेदभाव
आओ चलें मामा के गाँव
- अद्वैत शर्मा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi