Knowledge And Science %e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87 %e0%a4%a5%e0%a4%be %e0%a4%8f%e0%a4%95 %e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%81 112011900212_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डायनासोर से भी पहले था एक महाजंतु

Advertiesment
जीवाश्म वैज्ञानिक
जीवाश्म वैज्ञानिकों ने एक ऐसे रेंगने वाले हिंसक हमलावर प्रकृति के प्राणी के जीवाश्म खोज निकाले हैं जिसके बारे में समझा जाता है कि वह डायनासोर के निवास से करीब 26 करोड़ 50 लाख साल पहले धरती पर घूमता था।

दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांदे दू सोल में एक खेत से इस विशाल प्राणी की खोपड़ी खोदकर निकाली गई है। वैज्ञानिकों ने गूगल मानचित्र पर एक धब्बे को देखकर वहां जाकर जांच करने का फैसला किया और उसके बाद यह चीज सामने आई।

वैज्ञानिकों का मानना है कि कुत्ते के आकार का यह जानवर डायनासोर के धरती पर आने से पहले धरती पर रहता था और रेंगने वाले ऐसे प्राणियों के परिवार से ताल्लुक रखता था जिसका बाद में धरती से सफाया हो गया।

डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार इस जीव का नाम पम्पाहोनस रखा गया है जो दिखने में डायनासोर जैसा था लेकिन डायनासोरों के धरती पर आने से पहले इसका खात्मा हो गया।

पहले समझा जाता था कि इस परिवार के जंतु केवल रूस, कजाकिस्तान, चीन और दक्षिण अफ्रीका में ही रहते थे लेकिन ताजा खोज से पता चलता है कि ये धरती के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi