Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का मौन व्रत, कहा- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी तक चुप नहीं बैठूंगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का मौन व्रत, कहा- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी तक चुप नहीं बैठूंगी
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (16:07 IST)
लखनऊ। वाराणसी में रविवार को किसान न्याय रैली को संबोधित करने वाली उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ के हजरतगंज में जीपीओ पार्क प्रांगण में गांधी प्रतिमा के पास दिन में मौन व्रत पर बैठीं। प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में हजारों की संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को गांधी प्रतिमा स्‍थल पर जुटे।
 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की लखीमपुर खीरी प्रकरण में मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर मौन प्रदर्शन शुरू किया तथा कहा कि वे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी तक चुप नहीं बैठेंगी।
webdunia
 
इस दौरान प्रियंका के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं। मौन व्रत शुरू करने से पहले कांग्रेस महासचिव ने कहा कि किसानों के साथ घटी हृदयविदारक घटना में सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही, ऐसा कभी नहीं हुआ जैसा भाजपा राज में हो रहा। प्र‍ियंका ने कहा कि योगी सरकार उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर लखीमपुर में आरोपियों के साथ खड़ी है।

इससे पहले प्रियंका गांधी का राजभवन के बाहर 10 बजे से मौन व्रत पर बैठने का कार्यक्रम था। लखनऊ में प्रियंका गांधी के मौन व्रत कार्यक्रम से पहले ही पुलिस काफी सजग हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोयला संकट पर गृह मंत्री अमित शाह ने ऊर्जा मंत्री के साथ की बैठक, NTPC के अधिकारी भी थे मौजूद