Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैं यूपी पुलिस के वाहन में नहीं जाऊंगा, वे कुछ 'प्लानिंग' कर रहे हैं, क्या आप भी समझ रहे हैं राहुल गांधी का इशारा

हमें फॉलो करें मैं यूपी पुलिस के वाहन में नहीं जाऊंगा, वे कुछ 'प्लानिंग' कर रहे हैं, क्या आप भी समझ रहे हैं राहुल गांधी का इशारा
, बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (15:39 IST)
लखनऊ। मृत किसानों के परिजनों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रहे राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वाहन में जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि मैं यहां लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठा हूं। हालांकि बाद में उन्हें अपने वाहन से जाने की अनुमति मिल गई। 
 
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा- हम अपनी कार में लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस हमें अपने वाहन में ले जाना चाहती हैं। मैंने उनसे कहा कि मुझे अपने निजी वाहन में जाने दें। उन्होंने कहा कि वे कुछ 'योजना' बना रहे हैं। हालांकि बाद राहुल गांधी को अपने वाहन से लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी गई। वे लखनऊ से निकल चुके हैं। 
 
आखिर क्या है राहुल का इशारा : आखिर राहुल गांधी का 'प्लानिंग' शब्द से क्या आशय है। दरअसल, राहुल गांधी उन घटनाओं की ओर इशारा कर रहे थे, जिनमें यूपी पुलिस के वाहन पलट जाया करते हैं। मध्यप्रदेश से ले जाते समय विकास दुबे का वाहन भी पलट गया था। यूपी पुलिस पर इस तरह के और भी आरोप लगते रहे हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब गिलहरी ने सर्प का मुंह कुतर दिया, वीडियो वायरल