Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 (17:26 IST)
Updated Date: Thu, 17 Apr 2025 (17:41 IST)
Lal kitab ke upay: लाल किताब में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर में रखने से सभी तरह के ग्रह और वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसी के साथ ही आपके जीवन के सभी संकटों का समाधान भी हो जाता है। जब व्यक्ति के जीवन में शांति रहती है तो धीरे धीरे उसके जीवन में समृद्धि यानि धन भी प्रचूर मात्रा में आने लगता है। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 10 चीजें हैं तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने की क्षमता रखती है।
ALSO READ: लाल किताब के अनुसार शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने का सबसे सटीक आजमाया हुआ नुस्खा
1. चांदी का ठोस हाथी: 6 इंच बाइ 6 इंच का पाट की चांदी का ठोस हाथी बनवाकर घर में उसे उचित जगह पर रखें। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। इससे संतान को कष्ट नहीं होता और व्यापार में भी लाभ मिलता है।
2. तांबे और पीतल के बर्तन: घर के किचन में तांबे और पीतल के बर्तन की अधिकता होना चाहिए। लोहे में जो जरूरी है वही रखें। प्लास्टिक, जर्मन, एल्यूमिनियम तो बिल्कुल भी न रखें।
3. चांदी की डिब्बी: चांदी की डिब्बी में पानी भरकर उसे तिजोरी में रखें। पानी के सूख जाने पर दोबारा भर लें। चतुर्थ में राहु हो तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर भूमि में दबाएं। सप्तम में राहु हो तो डिब्बी में नदी का जल भरकर उसमें चांदी का एक टुकड़ा डालकर घर में रखें।
4. चांदी का चौकोर टुकड़ा: चांदी का एक चौकोर टुकड़ा घर में रखें। कुछ लोग इसे जेब में रखने की सलाह देते हैं। यह करियर और व्यापार में प्रगति हेतु होता है। दरअसल, दशमस्थ राहु तथा चतुर्थ भावस्थ केतु के लिए ये उपाय बताते हैं।
6. मिट्टी के बर्तन में शहद: यह शनि की साढ़ेसाती और मंगलदोष को दूर करने का उपाय है। घर में शहद रखने और खाने से शनि और मंगल शांत रहता है। शनि किसी भी प्रकार से पीढ़ा दे रहा है तो पांच शनिवार को मंदिर में शहद का दान करना चाहिए। इससे शनि के बुरे फल मिलना बंद हो जाएंगे।
7. काला सुरमा: सुरमा दो तरह का होता है। एक सफेद सुरमा और दूसरा काला सुरमा। यदि आपकी कुंडली में मंगल खराब असर देने वाला सिद्ध हो रहा हो, नीच का हो या कुंडली मांगलिक हो तो आपको कम से कम 43 दिन तक सफेद सुरमा आंखों में लगाना चाहिए। मंगल के सही होने से शनि, राहु और केतु के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं।
8. आठवां देशी गुड़: भारतीय परंपरा में गन्ना और गुड़ का बहुत प्रचलन है। यह सेहत के साथ ही ज्योतिष उपाय में भी उपयोग किया जाता है। गुड़ और घी को मिलाकर उपले पर उसकी धूप देने से गृहकलह और ग्रहदोष समाप्त हो जाते हैं। लाल किताब के अनुसार गुड़ और गेहूं सूर्य ग्रह की कारक वस्तु है। पत्रिका में यदि सूर्य कमजोर है तो गुड़ खाकर जल पीकर ही कोई कार्य प्रारंभ करें। भोजन में गुड़ का प्रयोग करने से सेहत लाभ मिलता है और थोड़ा थोड़ा गुड़ खाते रहने से धन की आवक भी बढ़ती है।
9. फिटकरी और खड़ा नमक: खड़े नमक की तरह दिखने वाली फिटकरी सेंधा नमक की तरह चट्टानों से मिलती है। लाल किताब में ग्रहों की विशेष स्थिति देखकर ही फिटकरी के पानी का कुल्ला करने की सलाह देते हैं। आमतौर पर शुक्र और बुध ग्रह की मजबूती के लिए फिटकरी का कुल्ला किया जाता है। शुक्र के दोष दूर होने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। मिथुन और कन्या राशि के जातकों को भी फिटकरी का कुल्ला करना चाहिए। दोनों ही राशि बुध की है। बुध कहीं भी होगा तो वह अच्छा प्रभाव देगा। हालांकि फिटकरी के घर में रहने से शुक्र और बुध का दुष्प्रभाव नहीं रहता है।
10. हनुमानजी की मूर्ति और चित्र: आशीर्वाद देते हुए बैठे हुए हनुमानजी की मूर्ति या चित्र का घर में होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह आपके सभी तरह के संकट हरण कर लेता है और घर भी किसी भी प्रकार की अलाबला आदि का साया नहीं रहता है। हनुमानजी की भक्ति जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के रास्ते खोल देती है।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें