Lal Kitab Rashifal 2026: वर्ष 2026 वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए एक अत्यधिक महत्वपूर्ण वर्ष साबित हो सकता है। जहां बृहस्पति देव (Guru) दूसरे और तीसरे भाव में गोचर करके कुटुंब और छोटे भाई-बहनों से संबंध मजबूत करेंगे, वहीं शनि (Shani) एकादश (11वें) भाव में बैठकर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। दूसरी ओर, राहु (Rahu) और केतु (Ketu) का गोचर क्रमशः 10वें और 4थे भाव में होकर कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता और पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का संकेत दे रहा है। यदि आपने शनि के मंदे कार्य (नकारात्मक कर्म) नहीं किए तो यह वर्ष आपके लिए स्वर्णिम वर्ष रहेगा। चलिए अब जानते हैं वृषभ राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से।
आगे बढ़ने से पहले बता दें कि लेख के अंत में जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है।
वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति (2026):-
1. शनि: आपकी कुंडली में मीन राशि का शनि आय के 11वें भाव में गोचर कर रहा है जो आय में वृद्धि, सामाजिक लाभ और इच्छापूर्ति करेगा।
2. बृहस्पति: पूरे वर्ष दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर करेंगे जो रोग, शत्रु, अचानक से होने वाली घटना को रोकेंगे। इसी के साथ ही धन वृद्धि, वाणी में सुधार, साहस और पराक्रम में वृद्धि भी करेंगे।
3. राहु: राहु ग्रह कर्म के भाव 10वें भाव में कुंभ राशि में गोचर करेंगे जिससे नौकरी, व्यापार और करियर में अचानक उछाल, राजनीति में सफलता मिलेगी।
4. केतु: राहु के सामने केतु चौथे भाव और सिंह राशि में रहेंगे जो सुख के भाव को प्रभावित करेंगे। इसके चलते सुख-शांति में कमी, माता के स्वास्थ्य की चिंता, स्थान परिवर्तन का योग बनेगा।
वृषभ राशि करियर और व्यवसाय: Taurus Lal kitab job and business 2026:
1. नौकरी: एकादश भाव में शनि और दशम भाव में राहु का गोचर नौकरीपेशा जातकों के लिए इंक्रीमेंट और पदोन्नति के प्रबल योग बनाएगा। शनि आपको आपकी मेहनत का पूरा फल देगा।
2. व्यवसाय: बृहस्पति का गोचर आपकी बातचीत और ग्राहकों से व्यवहार की क्षमता को सुधारेगा, जिससे व्यापार में विस्तार होगा। राहु के कारण व्यवसाय, कार्यस्थल, कूटनीति और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष शानदार साबित होगा।
3. चुनौती: दशम भाव में राहु के कारण कार्यस्थल पर ओवर कॉन्फिडेंस या लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सतर्कता बनाए रखें।
4. शत्रु: बृहस्पति और राहु के गोचर के चलते आप अपने प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे, जो आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।
वृषभ राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Taurus Lal kitab financial status 2026:-
1. आय का स्रोत: शनि के 11वें भाव में होने और बृहस्पति का दूसरे भाव अर्थात धन और वाणी के भाव में गोचर, आपके लिए कुबेर का खजाना खोल सकता है। आय के नए और बड़े मौके मिलेंगे, जो तरक्की की ओर ले जाएंगे।
2. निवेश: बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए मकान या जमीन में निवेश करने के लिए सबसे अच्छा रहेगा।
3. सावधानी: लाल किताब चेतावनी देती है कि यदि आप अपने कर्म खराब करते हैं या अत्यधिक लालच में सट्टा बाजार में बड़ा जोखिम लेते हैं, तो सब कुछ नष्ट होने की आशंका है। मौके चूकने न दें, पर सावधानी से निवेश करें।
प्रेम संबंध, संतान और पारिवारिक जीवन: Taurus Lal kitab Love and Family Relationships 2026:-
1. पारिवारिक सुख: केतु की चौथे भाव में स्थिति के कारण घर-परिवार में छोटी-मोटी गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, दूसरे भाव में बृहस्पति के कारण पारिवारिक मतभेद सुलझ सकते हैं।
2. दाम्पत्य जीवन: जीवनसाथी के साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा या परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है।
3. संतान पक्ष: शनि की पंचम दृष्टि 5वें भाव पर रहने के कारण, संतान को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं या संतान प्राप्ति में देरी हो सकती है।
4. प्रेम संबंध: शनि की पंचम दृष्टि के चलते प्रेम संबंधों को लेकर गंभीरता और प्रतिबद्धता दिखानी होगी।
5. टिप: आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। झूठ बोलने या कड़वे वचन कहने से बचें अन्यथा बृहस्पति का शुभ प्रभाव खत्म हो जाएगा।
वृषभ राशि लाल किताब सेहत: Taurus Lal kitab Health 2026:-
1. रहेंगे निरोगी: दूसरे भाव का बृहस्पति रोगों को रोकने का कार्य करेगा। पुरानी बीमारी में सुधार होगा।
2. चुनौती: शनि और राहु के गोचर के कारण मानसिक तनाव, सिरदर्द, दांत दर्द और उच्च रक्तचाप से बचकर रहें।
3. सुझाव: तामसिक भोजन (शराब, मांस, अंडा) और स्ट्रीट फूड से दूर रहने पर स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों में लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि लाल किताब शिक्षा: Taurus Lal kitab Education 2026:-
1. एजुकेशन: स्कूली शिक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करना होगी। उच्च शिक्षा की गारंटी नहीं।
2. बाधा: एकादश भाव के शनि के कारण पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप गंभीरता और मन लगाकर पढ़ाई करें।
3. उपाय: शराब, मांस और अंडे का सेवन बिल्कुल न करें। शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Taurus:-
शुक्र को बलवान करें (सुख-समृद्धि के लिए):
1. प्रति शुक्रवार को मखाने की खीर बनाएं और उसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
2. फटे हुए या गंदे कपड़े बिल्कुल न पहनें।
3. घर में सुगंधित वातावरण बनाए रखें।
4. 43 दिन तक गुप्तांगों को दही से धोना है। यह सातवें भाव और उसके स्वामी शुक्र का उपाय है।
गुरु को करें बलवान (धन और ज्ञान के लिए):
1. माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
2. किसी धार्मिक स्थल पर चने की दाल या धार्मिक पुस्तकें दान करें।
3. कभी झूठ न बोलें और दूसरों के प्रति ईमानदार रहें।
शनि-राहु-केतु के लिए करें ये उपाय:
1. शनि: हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। अंधों या गरीब लोगों को अन्न दान दें।
2. राहु/केतु: 43 दिन तक रात में फिटकरी का कुल्ला करके सोएं।
लाल किताब का सबसे खास उपाय और सावधानी: (जीवन बदलने के लिए)
आपकी वार्षिक कुंडली में गुरु, शनि और राहु की शानदार स्थिति बन रही है, जिसके अधिकतम लाभ के लिए निम्नलिखित उपाय सबसे खास हैं:
1. अपनी जेब में या पर्स में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें। (यह चंद्र, शुक्र, राहु और केतु के मंदे प्रभाव को शांत कर सुख और स्थिरता देता है।)
2. किसी भी प्रकार से शनि का दान न करें (अर्थात तेल, लोहा, काले तिल आदि किसी को न दें), क्योंकि शनि 11वें भाव में उत्तम फल दे रहा है। दान करने से यह शुभ प्रभाव मंदा हो सकता है।
3. कहीं पर भी आंवले का पेड़ लगाएं और उसकी पूजा करें। यह सभी प्रकार के रोग, शत्रु, कर्ज और करियर बाधा को दूर करेगा। यह बुध और बृहस्पति की शुभता के लिए है।
यदि आपकी मिथुन राशि है तो आगे क्लिक करें:-