Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

लाल किताब के अनुसार क्या नहीं करना चाहिए, जानिए 20 काम की बातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lal kitab ki savdhaniya

अनिरुद्ध जोशी

लाल किताब के अनुसार कुछ खास बाता बताई गई है यदि आप उनका पालन करते हुए कुछ कार्य नहीं करेंगे तो ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचें रहेंगे। आओ जानते हैं कि लाल किताब के अनुसार क्या नहीं करना चाहिए।
 
 
1. कभी भी ब्याज का धंधा ना करें। मेहनत से ही कमाएं।
 
2. शराब ना पीएं और मांस ना खाएं। उत्तम भोजन करें।
 
3. कभी भी झूठ ना बोलें और झूठी गवाही न दें।
 
4. किसी का भी अपमान ना करें। मुंह से अपशब्द नहीं निकालें।
 
5. गृह कलह, क्रोध ना करें और निर्दयी न बनें। कभी किसी का हक ना मारें।
 
6. अनिश्‍वरवादी न बनें। देवी-देवताओं में रखें श्रद्धा।
 
7. पराई स्त्री के साथ संबंध ना बनाएं। पत्नी का सम्मान करें।
 
8. सोच समझकर दान दें, कुंडली की जांच कराएं फिर ही दान दें।
 
9. दक्षिणमुखी मकान में ना रहें। मंगल, शनि, राहु और केतु के मकान में भी ना रहें।
 
10. घर में पूजाघर ना बनवाएं। बनवाना होतो कुंडली की जांच कराएं।
 
11. कुत्ता पालने के पहले कुंडली की जांच कर लें। किसी पशु, पक्षी आदि को सताएं नहीं।
 
12. किसी भी प्रकार की रत्न या अंगुठी ना पहनें, पहनने से पहले कुंडली की जांच करवा लें।
 
13. किसी भी प्रकार के तांत्रिक कर्म या टोने-टोटके से दूर रहें।
 
14. घर में शनि, राहु और केतु से संबंधित वस्तुएं ज्यादा ना रखें। संतुलन बनाएं।
 
15. कुंडली की जांच करके यह जान लें कि किस ग्रह के लिए क्या नहीं करना चाहिए। जैसे सप्तम भाव में सूर्य हो तो नमक का सेवन कम कर देना चाहिए।
 
16. ससुराल और मायके से संबंध खराब ना करें। सभी रिश्तों का सम्मान करें।
 
17. सुनसान जगह पर ना रहें और सुनसान जगहों पर खुले में भोजन भी ना करें।
 
18. छल-कपट करना, लोगों को भ्रम में रखना, मिसगाइड करना या इसी तरह के अन्य कार्यों से दूर रहें।
 
19. कई देवताओं के पूजने के बजाए एकनिष्ठ बनें। जो बातें शास्त्र सम्मत नहीं है उससे दूर रहें।
 
20. घर और शरीर को किसी भी प्रकार से गंदा ना रखें। नाक, दांत, आंत और आंखें साफ करते रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 फरवरी 2021 : आज इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, होगी रोजगार में वृद्धि