Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gold : 98,600 रुपए पर स्थिर हुआ सोना, चांदी के भावों में आया ठहराव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 26 जून 2025 (19:50 IST)
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 98,600 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 98,050 रुपए  प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। गुरुवार को चांदी की कीमतें भी 1,03,100 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,334.41 डॉलर प्रति औंस हो गया।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सट्टेबाजों की लिवाली तथा कमज़ोर अमेरिकी डॉलर की वजह से सोने में गुरुवार को मामूली बढ़त देखी गई। वहीं अमेरिकी डॉलर सूचकांक गिरकर 97 से नीचे आ गया। यह इसका मार्च, 2022 के बाद सबसे निचला स्तर है।
 
उन्होंने कहा कि यह गिरावट निराशाजनक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, देश और आर्थिक स्वास्थ्य के बारे में चिंताओं और संभावित दरों में कटौती के बारे में बढ़ती अटकलों के कारण हुई। इसके अलावा, बढ़ती राजकोषीय चिंताओं ने भी अमेरिकी डॉलर पर दबाव डाला, जबकि कीमती धातुओं को समर्थन मिला।’’
इस बीच, सोने के कारोबारी ईरान-इज़राइल युद्धविराम की खबरों से अब अधिक प्रभावित नहीं हैं। गांधी ने कहा कि अब ध्यान व्यापार सौदों से संबंधित घटनाक्रमों और आगामी अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है, जिनके आने वाले दिनों में सर्राफा और डॉलर के रुझानों को प्रभावित करने की उम्मीद है।
 
उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिभागी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए अमेरिकी जीडीपी, टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और शुरुआती बेरोजगारी दावों सहित वृहद आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। भाषा  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग