Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटिश सांसद का दावा, भारत 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

हमें फॉलो करें ब्रिटिश सांसद का दावा, भारत 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
, मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (15:37 IST)
world largest economy : ब्रिटिश सांसद लॉर्ड करन बिलिमोरिया ने बेगमपेट के हैदराबाद पब्लिक स्कूल में कहा है कि भारत 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और वह अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
 
बिलिमोरिया ने बताया कि पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत जल्द ही दुनिया की तीन महाशक्तियों में शामिल होने जा रहा है। मेरा अनुमान है कि अगले 25 वर्षों में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 320 खबर डॉलर हो जाएगा और वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुझे यह भी विश्वास है कि 2060 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
 
ब्रिटिश सांसद ने उम्मीद जताई कि जिस भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा हो रही है, वह जल्द अमल में आएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार बहुत तेजी से बढ़ रहा है और अब यह सालाना 30 अरब पाउंड से अधिक हो गया है।
 
बिलिमोरिया ने यह भी कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा करनी चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंजू के पाकिस्तान जाने से क्यों दुखी हैं खरगपुरा के लोग