Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना में आई चमक, चांदी ने छुई ऊंचाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना में आई चमक, चांदी ने छुई ऊंचाई
, गुरुवार, 30 जून 2016 (16:28 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी जारी रहने के कारण दिल्ली गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 30,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तथा चांदी 250 रुपए चमककर 22 महीने के उच्चतम स्तर 42,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
लंदन में सोना हाजिर 4.5 डॉलर की मजबूती के साथ 1,319 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, हालांकि अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 5.2 डॉलर लुढ़ककर 1321.7 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए मतदान करने के बाद से सोना लगातार 1310 से 1330 डॉलर प्रति औंस के बीच बना हुआ है।
 
हालांकि शेयर बाजारों में सुधार से यह 1350 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत में त्योहारी मौसम से पहले थोक में मांग बढ़गे जिससे पीली धातु 1400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर भी 0.16 डॉलर चढ़कर 18.37 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपीएससी ने 86 और उम्मीदवारों की सिफारिश की