Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जनवरी में बढ़ा देश का निर्यात, 3.12 प्रतिशत बढ़कर हुआ 36.92 अरब डॉलर

हमें फॉलो करें जनवरी में बढ़ा देश का निर्यात, 3.12 प्रतिशत बढ़कर हुआ 36.92 अरब डॉलर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (14:43 IST)
Country's exports increased to $36.92 billion in January: देश का वस्तुओं का निर्यात (exports) जनवरी में सालाना आधार पर 3.12 प्रतिशत बढ़कर 36.92 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। सरकार द्वारा नई दिल्ली में गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी में आयात सालाना आधार पर करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 54.41 अरब डॉलर रहा।
 
जनवरी, 2024 में व्यापार घाटा 17.49 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) में निर्यात 4.89 प्रतिशत घटकर 353.92 अरब डॉलर रह गया है। आयात भी 6.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 561.12 अरब डॉलर रहा है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद हमने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनिया गांधी का रायबरेली की जनता को पत्र, बताया क्यों नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव