Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने में 415 रुपए की तेजी, चांदी भी 858 रुपए उछली

हमें फॉलो करें सोने में 415 रुपए की तेजी, चांदी भी 858 रुपए उछली
, गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (18:22 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात आई तेजी के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 415 रुपए की तेजी के साथ 48327 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत भी 858 रुपए के उछाल के साथ 64429 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47912 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 858 रुपए के उछाल के साथ 64429 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 63571 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस चल रहा था, जबकि चांदी 24.13 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, रुपए के मूल्य में सुधार के बावजूद न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में कल रात आई तेजी के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत में दिल्ली में 415 रुपए चढ़ गई।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: क्या डिस्पोजेबल सर्जिकल मास्क में होते हैं कीड़े? जानिए वायरल VIDEO की सच्चाई