Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना लुढ़का, चांदी रही स्थिर

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 235 रुपए लुढ़ककर 32015 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सामान्य औद्योगिक मांग से चांदी 37900 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 3.60 डॉलर की तेजी में 1217.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की तेजी में 1218.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.07 डॉलर की बढ़त में 14.32 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलगाव के कारण आई राजनीतिक अस्थिरता से विदेशी बाजारों में पीली धातु की मांग बढ़ी है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ब्रेग्जिट योजना तब विवाद में आ गई जब उनकी सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूत स्थिति के कारण पीली धातु की चमक सीमित रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साख की लड़ाई में फंसी बीजेपी की एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार