Publish Date: Sat, 24 Nov 2018 (16:04 IST)
Updated Date: Sat, 24 Nov 2018 (16:09 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर मांग सुस्त रहने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए फिसलकर करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 200 रुपए लुढ़ककर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,223.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.10 डॉलर उतरकर 1,223.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर पर बने दबाव पीली धातु को बल मिलने की उम्मीद के बीच दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंकाओं के कारण इस पर अधिक दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.18 डॉलर की की गिरावट 14.26 डॉलर प्रति औंस बिकी।
webdunia
Publish Date: Sat, 24 Nov 2018 (16:04 IST)
Updated Date: Sat, 24 Nov 2018 (16:09 IST)