Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बावजूद कम भाव पर आई जेवराती ग्राहकी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने की सुस्ती से हालांकि चांदी की चमक फीकी पड़ गई और यह 140 रुपए फिसलकर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से विदेशी बाजारों में पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। लंदन का सोना हाजिर आज 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,234.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.50 डॉलर की गिरावट में 1,240.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घटा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी आज 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 14.44 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चौतरफा बिकवाली से लुढ़का शेयर बाजार