Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती ग्राहकी से सोना चमका, चांदी हुई सस्ती

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए की मजबूती में 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी 85 रुपए फिसलकर 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,248.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की बढ़त में 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक तेज हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कम भाव पर मांग आने से सोना स्टैंडर्ड आज 60 रुपए की तेजी में 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 31,910 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,000 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 85 रुपए की गिरावट में 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 50 रुपए लुढ़ककर 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की गिरावट का असर सिक्कों पर भी रहा। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की गिरावट दर्ज करते हुए क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय भारोत्तोलकों ने बिखेरी चमक पर डोपिंग का दाग भी लगा