Publish Date: Thu, 20 Dec 2018 (16:02 IST)
Updated Date: Thu, 20 Dec 2018 (16:06 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर जेवराती मांग की सुस्ती के बावजूद गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 130 रुपए फिसलकर 37,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज तेजी के साथ 1,252.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त लेकर 1,257.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर लगभग पिछले दिवस के स्तर 14.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।