Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर मांग से सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 190 रुपए उतरकर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 540 रुपए लुढ़ककर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों और अमेरिका-चीन के संबंधों में तनाव घटने की संभावना से उत्साहित निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के बजाय जोखिमभरे निवेश में अधिक रुचि दिखाई जिससे सोने पर अधिक दबाव रहा।

विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर गिरावट के साथ शुक्रवार को सप्ताहांत पर 1,284.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका का मार्च सोना वायदा भी 8.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,286.2 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच चांदी हाजिर भी गिरावट के साथ 15.67 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी का हमला, हमारे लिए किसान अन्नदाता और कांग्रेस के लिए वोट बैंक