Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर मांग से सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच वैवाहिक मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 25 रुपए फिसलकर 34,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 320 रुपए फिसलकर 41,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.22 डॉलर की तेजी के साथ 1,314.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.1 डॉलर की गिरावट में 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के स्थिर रहने से पीली धातु दबाव में रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 15.79 डॉलर प्रति औंस पर रही।स्थानीय बाजार में पीली धातु की जेवराती मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए फिसलकर 34,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 34,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 26,100 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर 320 रुपए लुढ़ककर 41,380 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 370 रुपए फिसलकर 40,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली दो-दो हजार रुपए प्रति सैकड़ा की तेजी के साथ क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रशांत भूषण को महंगा पड़ा सीबीआई मामले पर ट्‍वीट, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस