Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती खरीद में सुस्ती से सोना लुढ़का, चांदी ने लगाई छलांग

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तूफानी तेजी के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा जेवराती खरीद में आई सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए लुढ़ककर 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने से चांदी 450 रुपए की छलांग लगाकर आठ माह के उच्चतम स्तर 41,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन का सोना हाजिर 4.20 डॉलर की बढ़त में 1,343.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,345.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए पीली धातु में निवेश को अधिक तरजीह दी।

इसके अलावा अमेरिका के सरकारी बांड यील्ड में आई गिरावट के कारण दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी सोने की चमक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 16.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बसपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार