Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव से सोना टूटा, चांदी भी हुई नरम

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 30 रुपए टूटकर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी भी 20 रुपए नरम पड़कर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना 1300 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहा था। शुक्रवार को डॉलर में आई नरमी से सोने में थोड़ा सुधार देखा गया, हालांकि यह अब भी 1,300 डॉलर के नीचे बना हुआ है।

सोना हाजिर 3.15 डॉलर चढ़कर 1,295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.90 डॉलर की बढ़त में 1,298.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.11 डॉलर चमककर 15.06 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहले चौकीदार, फिर बेरोजगार और अब छोटा आदमी