Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक दबाव में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Advertiesment
हमें फॉलो करें वैश्विक दबाव में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की
, गुरुवार, 2 मई 2019 (17:02 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 250 रुपए टूटकर 2 सप्ताह के निचले  स्तर 32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 825 रुपए लुढ़ककर 5 महीने के निचले स्तर 37,700 रुपए प्रति  किलोग्राम पर आ गई।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर नहीं घटाने से विदेशी बाजारों में सोना 1 सप्ताह के निचले स्तर पर आ  गया। इसका असर गुरुवार को स्थानीय बाजार पर भी देखा गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 6.65 डॉलर  की गिरावट के साथ 1,270.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर स्थिर रखने की घोषणा के बाद यह 1,270.37 डॉलर प्रति औंस  तक लुढ़क गया था, जो 1 सप्ताह का निचला स्तर है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 12.50 डॉलर की गिरावट  के साथ 1,271.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर टूटकर 14.61 डॉलर प्रति  औंस रह गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल के कॉलेज में बुर्के पर लगा प्रतिबंध