Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेवराती ग्राहकी से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट

हमें फॉलो करें जेवराती ग्राहकी से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट
, बुधवार, 22 मई 2019 (15:47 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती ग्राहकी आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की तेजी में 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 150 रुपए फिसलकर 37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.25 डॉलर की गिरावट में 1,274.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,272.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के साढ़े तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु की मांग कमजोर पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.41 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मतदान में भी पूरे देश में नंबर वन रहा इंदौर