Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना उछला, चांदी भी हुई महंगी

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही बड़ी तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 175 रुपए चमककर 32,645 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 500 रुपए के उछाल के साथ 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सोना हाजिर 8.45 डॉलर की बढ़त में अंतत: 1,278.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह 2 महीने में इसकी सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 8.20 डॉलर चढ़कर 1,280.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही नरमी से सोने का बल मिला है। साथ ही निवेशकों की तरफ से मांग बढ़ने से भी पीली धातु के दाम बढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर शुक्रवार को 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 14.90 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 मई को भारत में लांच होगा नोकिया धमाकेदार स्मार्टफोन 4.2, ये हैं खास फीचर्स