Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 24 March 2025
webdunia

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

Advertiesment
हमें फॉलो करें वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की
, शनिवार, 25 मई 2019 (17:37 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी भी 140 रुपए उतरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वैश्विक स्तर पर गुरुवार को पीली धातु के दाम एक फीसदी से अधिक बढ़े थे जिसके कारण शुक्रवार को इस पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

घरेलू जेवराती मांग सुस्त रहने से सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरकर 32,640 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

मांग घटने से चांदी हाजिर 140 रुपए गिरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 170 रुपए की गिरावट लेकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World cup 2019 : 44 साल के इतिहास के 5 यादगार मैच, जिनमें हुआ रोमांचक मुकाबला