Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना महंगा हुआ, 3 महीने के उच्चतम स्तर पर

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी इनमें तेजी रही और सोना 120 रुपये महंगा होकर तीन महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 33,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 50 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 37,900 रुपए  प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोना हाजिर बीच कारोबार में 1,343.86 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था जो फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। आज भी यह 4.40 डॉलर की बढ़त में 1,336.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 7.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,341.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध की चिंताओं तथा अमेरिका में इस महीने नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से पीली धातु को बल मिला है। अमेरिकी रोजगार के आंकड़े कमजोर रहे हैं। इससे भी सोने में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.13 डॉलर चढ़कर 14.93 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवजोत सिद्धू के बागी तेवर, कैबिनेट बैठक का किया बहिष्कार