Publish Date: Mon, 17 Jun 2019 (16:52 IST)
Updated Date: Mon, 17 Jun 2019 (16:58 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमतों धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपए टूटकर 33,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तथा चांदी 10 रुपए उतरकर 38,090 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर शुक्रवार को 7.90 डॉलर टूटकर 1,333 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.2 प्रतिशत गिरकर 1,343.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से संकेत से डॉलर में आई तेजी के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना है।
इसके साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से तेल की कीमतों में उछाल से भी निवेशकों ने तेल का रुख किया है जिसके कारण सोने चांदी में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.2 प्रतिशत गिरकर 14.84 डॉलर प्रति औंस पर रही।
webdunia
Publish Date: Mon, 17 Jun 2019 (16:52 IST)
Updated Date: Mon, 17 Jun 2019 (16:58 IST)