Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना चमका, चांदी भी उछली, जानिए‍ कितने बढ़े भाव

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमतों धातुओं में घट-बढ़ के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 20 रुपए बढ़कर 33,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तथा चांदी 130 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर बुधवार को 0.31 प्रतिशत गिरकर 1,341.87 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1336.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से संकेत से डॉलर में आई तेजी के कारण कच्चे तेल पर बने दबाव के कारण कीमती धातुओं में तेजी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.48 प्रतिशत गिरकर 14.93 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए चढ़कर 33,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतना ही बढ़कर 33,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

चांदी में भी तेजी देखी गई। चांदी हाजिर 130 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा बढ़कर 37,302 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, अब अपडेट नहीं होगा विंडोज-7




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi