Publish Date: Thu, 11 Jul 2019 (10:19 IST)
Updated Date: Thu, 11 Jul 2019 (10:21 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में तेजी देखी गई। सोना 214 रुपए चढ़कर 35053 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 103 रुपए तेज होकर 38423 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
सरकार ने बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे शनिवार को सोने में 1300 रुपए की जबरदस्त तेजी आई थी। चांदी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि विदेशों में बुधवार को पीली धातु में गिरावट दर्ज की गई थी।